शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध कब्जा करने बाले पुरैनी के विरूद्ध बेदखली की गयी कार्यवाही

Wednesday, March 15, 2023 - 23:23
Updated: 4 years ago
0
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध कब्जा करने बाले पुरैनी के विरूद्ध बेदखली की गयी कार्यवाही

गुना। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत अनुविभागीय अधिकारी गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में तहसीलदार गुना ग्रामीण जी.एस. बैरवा द्वारा न्यायालय तहसीलदार वृत-2 उमरी के प्रकरण क्रमांक 0186/अ-68/ 2022-23 से शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 201,204 रकवा 4.000 हे. भूमि पर सरसों की फसल बोकर अवैध कब्जा करने बाले बलवीरसिंह पुत्र विक्रमसिंह यादव निवासी पुरैनी के विरूद्ध बेदखली की कार्यवाही की गई। उक्त फसल को शासन हित में माखन सिंह रोजगार सहायक पुरैनी के कब्जे में दिया गया था। सरसों की फसल को 14 मार्च 2023 को राजस्व टीम तहसील गुना ग्रामीण द्वारा हारवेस्टर से मौके पर फसल कटवाई गई। उक्त भूमि से प्राप्त हुई राशि को मध्‍यप्रदेश शासन हित में जमा करवाया गया। उक्त कार्यवाही जी. एस. बैरवा तहसीलदार गुना (ग्रामीण), राजस्व निरीक्षक श्री शत्रुधनसिंह रघुवंशी, निशा चौरसिया पटवारी, सुरेन्द्र शर्मा पटवारी, विश्वनाथसिंह रघुवंशी पटवारी, जगदीश कुशवाह पटवारी द्वारा की गई। भविष्य में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोंगों के विरूद्ध कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User