कादीपुर में ब्लाक दिवस पर जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारद

Thursday, March 16, 2023 - 01:19
0
कादीपुर में ब्लाक दिवस पर जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारद

सुलतानपुर। सरकार आमजनता को हर सुविधाएं साधन सम्पन्न करने व समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस,थाना दिवस और ब्लाक दिवस जैसे आयोजित करने के दिशा निर्देश जारी करे। कादीपुर विकासखण्ड मुख्यालय पर अधिकारियों के लिए ब्लाक दिवस कोई मायने नहीं रखता।न लेखा न बही बस हम जो कहें वहीं सही की राह पर चल रहा है कादीपुर का विकास खण्ड कार्यालय।आज हर विकास खण्डों में शासन के निर्देशानुसार विकास से संबंधित जनसमस्याओं के समाधान हेतु ब्लाक दिवस का आयोजन आयोजित किया जाना था। कादीपुर ब्लाक मुख्यालय सभागार में ब्लाक परिसर स्थित सभागार में ब्लाक दिवस का बैनर कुर्सी लगा कर विभाग ने ब्लाक दिवस की जानकारी तो देदी लेकिन आमजन के समस्याओं के समाधान हेतु जिम्मेदार ब्लाक दिवस में बैठना मुनासिब नहीं समझा और समस्याओं से जूझ रही जनता को अधिकारियों की नामौजूदगी से मायूसी ही हाथ लगी। अपनी समस्या के निस्तारण हेतु अन्दारायपुर गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे जैसे अनेकों पीड़ित समाधान दिवस में आये लेकिन अधिकारियों की उपस्थिति न होने के कारण हमारी समस्या जस की तस बनी हुई है। फिलहाल कादीपुर ब्लाक में मनमानी बदस्तूर जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User