शारदा विद्या निकेतन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
गुना (आरएनआई) स्थानीय शारदा विद्या निकेतन केंट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दिनेश अग्रवाल के द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 04 सत्र रहेगे जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता, महत्व, उपयोगिता.और प्रमुख विशेषताओं जैसे 21वी के शिक्षण कौशल एवं ICT का शिक्षण में उपयोग आदि विषयों का विद्यालय में क्रियान्वयन सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष अमित सोगानी ने बताया शारदा विद्या निकेतन इस सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित शिक्षण प्रदान करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय समस्त स्टाफ शामिल हो रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

