शादी से बौखलाई प्रेमिका बनी जल्लाद, प्रेमी को खेत में बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

May 9, 2026 - 20:24
May 9, 2026 - 20:24
 0  1.1k

शाहाबाद (आरएनआई) पाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग में नाराज एक महिला ने अपने प्रेमी बने रिश्तेदार युवक को गन्ने के खेत में बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी सुधीर कुमार पुत्र अनिल की शादी बीती 6 मई को जसमई खिरौना गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि सुधीर और आरती पत्नी पंकज के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों के घर पास-पास हैं। आरती रिश्ते में सुधीर की सगी बुआ के बेटे पंकज की पत्नी बताई जा रही है। महिला चार बच्चों की मां है और उसका बड़ा बेटा इंटरमीडिएट का छात्र है।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पहले दिल्ली में साथ मजदूरी करते थे, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि सुधीर की शादी के बाद से आरती उससे नाराज चल रही थी।

बताया जा रहा है कि आरती ने सुधीर को बातचीत के बहाने कुरसेली गांव के बाहर गन्ने के खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला ने धारदार ब्लेड से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात के बाद युवक लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ा।

घायल युवक को उसका दोस्त मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आगमपुर तिराहा से आरोपी महिला आरती पत्नी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0