शहीद खुमान सिंह की पार्थिव देह को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिया कांधा

शहीद के परिजनों को बंधाया ढांढस

Wednesday, March 1, 2023 - 21:40
Updated: 4 years ago
0
शहीद खुमान सिंह की पार्थिव देह को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिया कांधा
शहीद खुमान सिंह की पार्थिव देह को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिया कांधा

गुना। नागालैंड में चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बमौरी विधानसभा के सुआटोर निवासी खुमान सिंह भिलाला की अंतिम यात्रा में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद खुमान सिंह की पार्थिक देह को कांधा दिया और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। सुआटोर पहुंचे मंत्री ने शहीद के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। गौरतलब है कि खुमान सिंह नागालैंड में चुनाव ड्यूटी पर थे, तभी एक वाहन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। खुमान के शहीद होने की खबर पर सुआटोर सहित पूरे बमोरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User