आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह का पता देने वाले को दिया जायेगा 10 हजार रूपये का ईनाम

Wednesday, March 1, 2023 - 23:28
Updated: 4 years ago
0
आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह का पता देने वाले को दिया जायेगा 10 हजार रूपये का ईनाम

गुना। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी का पता देने वाले को 10 हजार रूपये इनाम प्रदान करने की उद्घोषणा की गयी है। 
जारी आदेश अनुसार पुलिस थाना धरनावदा, जिला गुना के अपराध अंतर्गत विभिन्‍न धाराओं के आरोपी रामवीर सिंह पिता सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कालोनी गुना जिला गुना काफी समय से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश हेतु हर संभव प्रयास किये गये है, किन्तु प्रकरण में आज दिनांक तक आरोपी का कोई पता नही चल सका है।
इस संबंध में जो कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण में आरोपी रामवीर सिंह पिता सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कालोनी गुना जिला गुना म.प्र. की पतारसी करवायेगा या सूचना देगा उसे 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) का नगद पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, म.प्र. का निर्णय अन्तिम रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User