शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी स्टूडेंट विंग ने किया नमन

Saturday, September 27, 2025 - 20:34
Updated: 1 year ago
0
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी स्टूडेंट विंग ने किया नमन

फतेहपुर (आरएनआई) आम आदमी पार्टी स्टूडेंट विंग की ओर से शनिवार को कचेहरी परिसर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलफाम खान ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए और क्रांतिकारी वीर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष मोहम्मद गुलफाम खान ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे नायक थे। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती दी और अपने साथियों राजगुरु एवं सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनकी शहादत ने आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी और युवाओं के भीतर जोश व क्रांति की लौ जलाई। गुलफाम खान ने कहा कि पूरा देश उनके बलिदान को नमन कर रहा है। भगत सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता अनगिनत संघर्षों और बलिदानों के बाद हासिल हुई है। युवाओं को उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्रहित व समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य, तुफैल अहमद, सुहैल अहमद, पंकज कुमार, राहुल द्विवेदी, शाद आलम, गिहार, आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User