शनिवार - रविवार को लगेगा नपा का आवास मेला

Friday, April 14, 2023 - 17:30
Updated: 4 years ago
0

गुना। नगर पालिका परिषद गुना द्वारा निर्मित किए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एम आई जी, एल आई जी भवनों के बिक्रय के लिए आवास मेला लगाया जाएगा। यह मेला आवास निर्माण स्थल जगनपुर, पत्रकार कॉलोनी के समीप लगाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि शहर की एकदम नई लोकेशन में निर्मित किए जा रहे आवासों का विक्रय शनिवार-रविवार को किया जाएगा जहां नागरिक अपनी पसंद से भवन क्रय कर सकते हैं। नगर पालिका द्वारा निर्मित किए जा रहे भवन भवन सभी शासकीय औपचारिकता से पूर्ण है, जैसे रेरा की स्वीकृति, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की स्वीकृति, प्रथक से पानी की टंकी,प्रथक विद्युत सब स्टेशन के साथ भवनों के आसपास खुली हवा एवं पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा गया है। निर्माण स्थल पर जगह-जगह पार्क निर्मित किए गए हैं। खुली एवं चौड़ी सड़कें पार्किंग हेतु आवास स्थल के भूतल पर व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री आवास जगनपुर चक्क एक नई बसाहट है,जहां शासकीय महाविद्यालय का भवन निर्मित हो रहा है, नवीन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भी यही बनेगा साथ ही सीएम राइस स्कूल जो कि वर्तमान में मॉडल स्कूल के रूप में संचालित है, इसी स्थान पर बनने जा रहा है । यह क्षेत्र एकदम शांत एवं नया क्षेत्र है जहां सभी सरकारी कार्यालय एवं शिक्षा के लिए महाविद्यालय एवं स्कूल निर्मित किए जा रहे हैं। शहरवासी यहां अपने आवास दस परसेंट राशि जमा करके बुक करा सकते हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि विगत रविवार को लगाये गयः शिविर में नागरिकों द्वारा विशेष रूचि लेकर लगभग 12 आवास बुक कराये हैं। शनिवार-रविवार को लगने वाले शिविर में एलआईजी एमआईजी भवनों के पंजीयन तथा ईडब्ल्यूएस भवनों  के लिए आवास ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां बैंकर्स को भी आमंत्रित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User