विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने की टिफिन बैठक

मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों की वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की

Friday, June 16, 2023 - 16:15
0
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने की टिफिन बैठक

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार धरातल पर काम कर रही है और बीते 9 वर्षों में इस सरकार ने देश के विकास को एक नई रफ्तार दी है। भाजपा राजनीति को भारत माता की सेवा का कार्य मानती है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वर्णिम युग की ओर बड़ रहा हे। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग के लिए लाभ मिल रहा हे और देश आगे बड़ रहा हे। हमारा भाजपा का कार्यक्रता नकारात्मक चर्चा से बचे और केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर लेकर जाएं।उक्त बात क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कही। 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंर्तगत भाजपा जिला गुना द्वारा शुक्रवार को होटल नवलोक में वरिष्ठ नेताओं की परिचर्चा एवं टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र  सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, वरिष्ठ भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि जय कुमार सिंघई ने संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जनहितेशी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।
बैठक पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने भोजन मंत्र के साथ अपने अपने घरों से लाए गए टिफिन का भोजन किया।  इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पारिक, अरूण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह सलूजा, मनोज दुवे, शरद विरथैया,विकास जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User