विभिन्न मांगों को लेकर ईओ से मिलेंगे व्यापारी, उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में त्योहारों को लेकर लिया निर्णय

Thursday, July 31, 2025 - 20:39
Updated: 1 year ago
0
विभिन्न मांगों को लेकर ईओ से मिलेंगे व्यापारी, उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में त्योहारों को लेकर लिया निर्णय

फतेहपुर (आरएनआई) उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक नीलकंठ पैलेस पटेलनगर में आहूत की गई। बैठक में आम जनमानस की सुविधाओं हेतु आगामी माह में होने वाले पवित्र त्योहार रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी, गणेशचतुर्थी पर नगर पालिका व संबंधित विभाग से शहर की साफ-सफाई, शुद्ध जलापूर्ति, जल निकासी, बेहतर विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस सभी मांगों को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार का नारा स्वच्छ भारत स्वच्छ फतेहपुर की समस्त जिम्मेदारी हमसब नगरवासियों की है। सभी लोग मिलकर फतेहपुर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अन्य सभी सुविधाओं हेतु संबंधित विभाग से निवेदन प्रेषित रहेगा। बैठक में अनिल वर्मा, हंसराज सोनी, सेराज अहमद खान, मनोज मिश्रा, अभिषेक रायजादा, इमरान, प्रभाकर सिंह चौहान, वकील अहमद, चंदन सिंह चौहान, नरेश गुप्ता, माधवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User