विधायक ने जिला चिकत्सालय पहुंच आरोन बस हादसे में घायल लोगों से कुशलक्षेम पूछा

Saturday, December 30, 2023 - 17:12
Updated: 3 years ago
0
विधायक ने जिला चिकत्सालय पहुंच आरोन बस हादसे में घायल लोगों से कुशलक्षेम पूछा
विधायक ने जिला चिकत्सालय पहुंच आरोन बस हादसे में घायल लोगों से कुशलक्षेम पूछा

गुना (आरएनआई) गुना से आरोन जा रही बस हादसे में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने पर शनिवार को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य जिला चिकित्सालय गुना पहुंचकर बस हादसे में घायल लोगों से कुशलक्षेम पूछा साथ ही उपस्थित डॉक्टर और सिस्टर को निर्देश देते हुए सभी मरीजों की उचित देख देख करने की बात कही।

इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोप्ति मुर्मू , गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्डा, प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित देश के हर बड़े नेताओं ने फेसबुक और ट्वीटर पर शोक संवेदना व्यक्त कर गहरा दुःख जताया था। 

इसी के साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो दिन पूर्व ही गुना आकर जिला चिकत्सालय गुना में परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की थी और सभी घायलों से मिलकर उनको संबल प्रदान किया था।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस हादसे पर गहरा  दुःख जताते हुए कहा था की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश भाजपा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इसके साथ ही  मुख्यमंत्री जी ने गुना कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को निर्देश देते हुए घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User