विख. राघौगढ के धरनावदा के जनशिक्षक सुरेन्द्र कुमार चंदेल को तत्‍काल प्रभाव से किया गया निलंबित

Tuesday, September 3, 2024 - 21:37
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा मा.शि., जनशिक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. धरनावदा वि.ख. राघौगढ सुरेन्द्र कुमार चंदेल को वरिष्‍ठ कार्यालय से को जानकारी उपलब्‍ध नहीं कराये जाने से तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा विकासखण्ड राघौगढ़ का दिनांक 30 अगस्‍त 2024 को भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान शा.प्रा.वि. चक्क भुलाय वि.ख. राघौगढ जिला गुना म.प्र. के निरीक्षण में पाया गया कि शाला में कार्यरत दामोदर प्रसाद भार्गव, गुरुजी दिनांक 03 जनवरी 2017 से निरंतर अनुपस्थित है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. राघौगढ एवं स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र राघौगढ जिला गुना म.प्र. का जिला शिक्षा अधिकारी गुना को प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं संलग्न सहपत्र के परीशीलन में पाया गया कि, शा.प्रा.वि. चक्क भुलाय वि.ख. राघौगढ जिला गुना म.प्र. के जनशिक्षक सुरेन्द्र कुमार चंदेल, मा.शि., जनशिक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. धरनावदा वि.ख. राघौगढ जिला गुना म.प्र. के द्वारा दामोदर प्रसाद भार्गव, गुरुजी की अनुपस्थिति की कोई भी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है। उक्त से स्पष्ट हुआ कि श्री सुरेन्द्र कुमार चंदेल, जनशिक्षक एवं मा.शि., जनशिक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. धरनावदा वि.ख. राघौगढ के द्वारा अपने कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है।

निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. गुना रहेगा तथा श्री चंदेल को मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User