जनपद पंचायत राघौगढ की ग्रापं भदौड़ी के सचिव निपृत सिंह चौहान तत्‍काल प्रभाव से किया गया निलंबित

कलेक्‍टर के भ्रमण के दौरान ई-केवायसी एवं आयुष्‍मान बनाने में बरती गयी लापरवाही के चलते की गयी कार्यवाही। 

Tuesday, September 3, 2024 - 21:38
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक द्वारा ई-केवायसी लंबित होना एवं लंबित आयुष्‍मान कार्ड नहीं बनाये जाने पर सचिव निपृत सिंह चौहान ग्राम पंचायत भदौड़ी जनपद पंचायत राघौगढ को तत्‍काल प्रभाव से निलबिंत किया गया हैं।

जारी आदेशनुसार कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा ग्राम पंचायम भदौडी में भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भदौड़ी में कुल सहरिया जनसंख्‍या 1440 की ईकेवायसी लंबित होना एवं शेष 578 आयुष्‍मान कार्ड नहीं बनाये जाने के फलस्‍वरूप सचिव निपृत सिंह चौहान ग्राम पंचायत भदौड़ी के विरुद्ध मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ के प्रस्‍ताव के आधार पर मध्‍यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। निलंबन अवधि में सचिव निपृत सिंह चौहान का मुख्‍यालय कार्यालय जनपद पंचायत चांचौडा़ रहेगा तथा उन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता प्राप्‍त करने की पात्रता रहेगी ।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User