विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी: जीतू जिराती
गुना(आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने अपना संबोधन दिया ।सम्मेलन में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिराती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत की स्थिति का आकलन किया जाए तो विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहे गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को सरकार की योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का कार्य किया गया है।
2014 के पहले किन परिस्थितियों में देश था मगर आज पूरी दुनिया भारत को संभावनाओं के देश के रूप में देखती है ।भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास का भाव लेकर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना की यात्रा प्रारंभ की तब ये सिर्फ मंत्र नहीं बल्कि योजनाओं के रूप में एक आंदोलन की शुरुआत की थी ।इन योजनाओं से देश के हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है जिससे हमारे जीवन स्तर को बेहतर बनाने कि कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाया गया है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।वक्ता रवीश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भारतीयता का बोध कराया उन्होंने भारत की मूल संकल्पना है उसे योजनाओं के माध्यम से लागू करने का काम किया जो निश्चित रूप से देश को विकसित भारत के निर्माण को मूर्त रूप प्रदान करता प्रतीत हो रहा है।
भुजरिया तालाब से जुड़े महंत राघवेंद्र दास ने ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी कई रहे हैं लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से हमारा देश का स्वाभिमान और सम्मान पूरे विश्व बढ़ा है ।आज हर हिंदू को सीना गर्व से ऊँचा हुआ है क्यूँकि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला का मंदिर स्थापित हुआ है ।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
सम्मेलन में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,चाँचोडा विधायक श्रीमती प्रियंका पेंची,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़,रवीश जैन,देवेंद्र धाकड़ ,महंत राघवेंद्र दास महाराज आदि मंचासीन रहे। संचालन सांसद प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने किया वहीं आभार महामंत्री संतोष धाकड़ ने व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)