वाह! अब यूट्यूब वाले पत्रकार भी अपने आप को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बताते हैं

वी पी एस खुराना

Friday, October 20, 2023 - 21:00
0

मथुरा (आरएनआई) कहावत है तीनों लोकों में विख्यात भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि अपनी धार्मिक भावनाओं के चलते युगों युगों से जानी और पहचानी जाती रही है और समय समय पर एक से बढ़कर कोई न कोई राक्षस उत्पन्न होकर शोषण और उत्पीड़न करता रहा है और भगवान को अवतरित होकर रक्षा करनी पड़ी है और उसी परिपेक्ष्य में अब बांदा जिला के एक स्यंभु नेताजी की कुदृष्टि जनपद मथुरा में पड़ गई है और अपने आपको बांदा जनपद का भविष्य में भाजपा का दामन थामने पर 2024 में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी घोषित कर जिलाधिकारी और एस एस पी मथुरा को अपना शागिर्द बता कर धनोपार्जन करने का मामला सामने आया है। शिकायत कर्ता एक महिला की बात माने तो उसके अनुसार उक्त महिला का एक जमीन को लेकर एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और उसी क्रम में उक्त तथाकथित नेताजी से उक्त महिला की किसी प्रकार मुलाकात हो गई और नेताजी द्वारा अपनी नेतागिरी का भौकाल दिखाते हुए डी एम और एस एस पी मथुरा को अपना चेला बताते हुए प्रमुख सचिव तक को अपना भक्त बता दिया और उक्त महिला को पीनें के लिए विहस्की और खानें में मांस मुर्गा मछली आदि का इंतजाम करने को कहा गया जिसे किसी प्रकार से उक्त महिला द्वारा पूरा किया गया और खा पीकर उक्त नेताजी द्वारा महिला को यहां तक भरोसा दिलाया कि अगली बार जब मथुरा आऊंगा तो कुछ पैसों का इंतजाम तैयार रखना जिनको डी एम और एस एस पी मथुरा को देकर तुम्हारा कब्जा करा दूंगा। महिला ने बताया कि जब उक्त नेताजी के संबंध में इंटरनेट पर उपलब्ध सूचना प्राप्त की गई तो हकीकत कुछ और ही निकल कर सामने आई जिसके अनुसार उक्त नेताजी ने सरकार बदलते ही पाला बदल लिया गया है और आर एस एस या भाजपा से लोक सभा चुनाव प्रत्याशी घोषित नहीं है तथा लाखों रुपए की देनदारियों के साथ साथ अपराधिक पृष्ठभूमि भी है। उक्त महिला द्वारा बताया गया कि जानकारी में आया है कि मथुरा में उक्त तथाकथित नेताजी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं और उन्हें यह जानकारी प्राप्त होने पर शीघ्र ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष लगने वाले जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी व्यथा सुनाई जाएगी ताकि भविष्य में भाजपा नेता के रूप में कोई ठगी का शिकार बनाया न जा सके वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की टीम खड़ी नजर आती है और वाइट के नाम पर पीड़ितों व शिकायत कर्ताओं से रुपए की लेनदेन की बात की जाती है जिस शिकायतकर्ता ने रुपये दे दिए तो उस की खबर बना ली जाती है और खबर को बड़ा चढ़ा कर चला दी जाती है जिसमें लोकल न्यूज़ चैनल की अहम भूमिका होती है यह वही है जो पुलिस का गुड वर्क भी दिखाते हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User