वारंट कटा तो हुए ''बेहोश'' - अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सीधे जेल गए BJP के दो बड़े नेता!

Oct 17, 2025 - 15:10
Oct 17, 2025 - 15:10
 0  324
वारंट कटा तो हुए ''बेहोश'' - अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सीधे जेल गए BJP के दो बड़े नेता!

रायसेन (आरएनआई) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में राजनीति और ड्रामे का दिलचस्प मेल देखने को मिला। भाजपा के दो बड़े नेता — नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन — डॉक्टर से मारपीट के पुराने मामले में जेल जाने से बचने के लिए “बीमार” पड़ गए।

लेकिन अदालत की सख्ती के आगे दोनों का यह “ड्रामा” ज़्यादा देर नहीं चला।

15 जून को गैरतगंज सिविल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर अनिस्ट लाल से अभद्रता और मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। बीएमओ की शिकायत पर FIR हुई, मगर स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई ठंडी पड़ गई।

हाल ही में अदालत ने दोनों नेताओं के खिलाफ जेल वारंट जारी किया, तो अचानक दोनों की तबीयत “खराब” हो गई। कहा गया कि वे ‘बेहोश’ हैं, और खुद को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती करवा लिया।

लेकिन जब अदालत ने अस्पताल प्रशासन से पूछा कि “किस आधार पर भर्ती किया गया?”, तो जिला अस्पताल ने तुरंत दोनों को डिस्चार्ज कर दिया।

ड्यूटी डॉक्टर आकाश चतुर्वेदी ने बताया — “दोनों की तबीयत सामान्य है, वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं।”

इसके बाद गैरतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया और बेगमगंज जेल भेज दिया।

अब मामला अदालत में है। अगर  जमानत नहीं मिली तो दोनों नेताओं को दीपावली जेल में ही मनानी पड़ेगी।

 जेल के गेट पर BJP नेताओं का ड्रामाई अंदाज़

राजनीतिक गलियारों में अब यही चर्चा है — “वारंट कटा तो बीमारी याद आई, अदालत ने पूछा तो सेहत ठीक हो गई!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0