गुजरात: नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम; रिवाबा जडेजा समेत 25 नए मंत्रियों ने ली शपथ
गांधीनगर (आरएनआई)। गुजरात में आज नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद मंत्रीपरिषद में सीएम सहित कुल 26 सदस्य हो गए।
मुख्य नाम और डिप्टी सीएम
तीन बार के विधायक हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। उन्होंने मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया।
अन्य नए और पुनः नियुक्त मंत्री
कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी के कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा की मनीषा वाकिल को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली।
इसके अलावा जीतू वाघाणी, कौशिक वेकारिया, स्वरूपजी ठाकोर, जयराम गमित, जामनगर उत्तर विधायक रिवाबा जडेजा, पीसी बारांदा, रमेश कटारा, इश्वरसिंह पटेल, प्रवीण माली, रमनभाई सोलंकी, कमलेश पटेल और संजय सिंह महिदा समेत कई अन्य विधायकों को मंत्री बनाया गया।
राजनीतिक महत्व और रणनीति
विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल भाजपा के मिशन 2027 और आगामी निकाय चुनाव में नए सामाजिक-सियासी समीकरणों को परखने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी का उद्देश्य युवा विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल कर उनके हौसले को बढ़ाना और ओबीसी-पाटीदार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
भाजपा यह भी चाहती है कि पाटीदार समुदाय के साथ ओबीसी और शहरी वर्ग का संतुलन बना रहे। चेहरे बदलकर पार्टी राज्य में लंबे समय से चल रही सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी को कम करने का प्रयास कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



