“वर्तमान में गिलोय ही अमृत” — नितिन अग्रवाल ने धन्वंतरि पूजन सप्ताह में बताई आयुर्वेद की ताकत
गुना (आरएनआई) धन तेरस के शुभ अवसर पर आरोग्य भारती गुना द्वारा शुरू किया भगवान धन्वंतरि पूजन सप्ताह। जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुना के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल सहित अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया गया साथ ही सभी के स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। इसी के साथ ही स्वास्थ्य व आयुर्वेद के महत्व पर संगोष्ठियाँ आयोजित कीं गई। जिसमें मुख्य वक्ता गुना विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और औषधियों के साथ प्रकट हुए थे। इसीलिए उन्हें आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के देवता कहा जाता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान के समय में आज अमृत कलश का काम हमारी गिलोय कर रही हे इसीलिए गिलोय के महत्व को समझते हुए उसे आप अमृत माने।
उन्होंने कहा कि धनतेरस पर धन्वंतरि की पूजा का महत्व केवल सोना-चांदी या वस्तुएं खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही सच्चा धन है। एक स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति को परिश्रम, कमाई और सुखपूर्वक जीवन जीने में सक्षम बनाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की आराधना से रोगों से मुक्ति, दीर्घायु और सुदृढ़ स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित ओर वंचित व्यक्ति की सेवा ही भगवान की सेवा हे। इस अवसर पर डॉ एल के शर्मा, डॉ देवी शंकर शर्मा, आरोग्य भारती अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम बुनकर, सीएमएचओ डॉ राजकुमार ऋषि स्वर, सिबिल सर्जन डॉ वीरेंद्र रघुवंशी, विकास जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ सचिन सोनी ने किया एवं आभार डॉ नीरज मीणा ने माना। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आरोग्य भारती अध्यक्ष बुनकर ने दिया ओर उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेद को बढ़ावा देना है। साथ ही गोष्ठी में उन्होंने बताया कि आरोग्य भारती गुना द्वारा गौशाला एबी रोड पर 10 बीघा के क्षेत्र में एक विशाल आरोग्य वन बनने जा रहा हे। जिसका भूमि पूजन कुछ दिन पहले ही हुआ हे। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से इस आरोग्य वन में सभी की सहभागिता हो जिससे हम हमारी भावी पीढ़ी को स्वास्थ लाभ मिल सके। कार्यक्रम में सेवा भारती अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं नगर के गन्य मान्य जन उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



