कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मिट्टी के दीपक खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश, स्वदेशी खरीदारी की अपील
गुना (आरएनआई) धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल की। वे आज सपत्नीक स्थानीय बाजार पहुंचे और वहां से स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने ने विशेष रूप से कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक खरीदे, जिससे स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा दीपावली जैसे पावन पर्व पर देशी उत्पादों को अपनाना “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की सभी नागरिक मिट्टी के दीपक, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय उत्पादकों का आर्थिक सशक्तिकरण हो तथा पारंपरिक शिल्पकला को संरक्षण मिले।उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह त्यौहार खुशियों, प्रकाश और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सभी नागरिक इस पर्व को पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं।
कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकृत पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर फायर ब्रिगेड एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया वे पर्यावरण के अनुकूल आतिशबाजी का ही उपयोग करें और दीपावली का पर्व स्वच्छ, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाएं।
इस अवसर पर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



