लोकायुक्त पुलिस ने ASI को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

Friday, April 14, 2023 - 19:49
Updated: 4 years ago
0
लोकायुक्त पुलिस ने ASI को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

रीवा। जिले के मऊगंज में लोकायुक्त पुलिस ने  मऊगंज थाने में पदस्थ एएसआई राजकुमार पाठक को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है। मारपीट के मामले में मामला दर्ज करने को लेकर रिश्वत मांगी गई थी। इस कारवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

लोकायुक्त का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट का मामला था। इसी मामले के संबंध में पीड़ित से मऊगंज थाना के एएसआई राजकुमार पाठक द्वारा रुपये की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लोकायुक्त में की गई। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा मामले की तस्दीक की गई। उसके बाद लोकायुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस मामले में रीवा के रकारी ग्राम के निवासी रेवा शुक्ल नेरीवा लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में  शिकायत की थी। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने  तस्दीक के बाद थाने के नजदीक ASI  राजकुमार पाठक को  5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा। ट्रैप दल में डीएसपी परिहार, निरीक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User