लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदी किशोरी लाल चौरसिया पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
गुना (आरएनआई) लोकतंत्र सेनानी एवं मीसाबंदी किशोरी लाल चौरसिया का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज बूढ़े बालाजी मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ । उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के पूर्व गार्ड ऑफ़ आर्नर दिया गया ।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,एडीएम अखिलेश जैन,तहसीलदार जी एस बैरवा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया ।
उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री किशोरी लाल चौरसिया जी ने लोकतंत्र की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए उनका आजीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनके सिद्धांत, साहस और सेवा भाव की स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।“
उनके अंतिम यात्रा में जिला महामंत्री संतोष धाकड़,रविन्द्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे ।
वे अपने जीवनकाल भारतीय जनता पार्टी के संगठन में विभिन्न दायित्वों पर रहे हैं और इमरजेम्सी के दौरान जेल में रहे हैं ।
मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ने दी ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)