प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ हेतु संभाग ग्वालियर का दल रवाना
ग्वालियर (आरएनआई) प्रथम रोवर रेंजर स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन दिनांक 9 से 13 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है जिसमें ग्वालियर संभाग से 62 रोवर रेंजर स्काउट गाइड यूनिट लीडर भाग ले रहे हैं। आज दिनांक 7.1.2026 को प्रातः 11:00 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से संभागीय दल रवाना हुआ। रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड के उत्साहवर्धन के लिए जिला संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
संभागीय कार्यालय स्टाफ श्री सुखदेव सिंह चौहान जिला संगठन आयुक्त, श्री मुकेश सिंह कुशवाह जिला संगठन आयुक्त शिवपुरी स्काउट, श्री सुजीत कुमार जैन, श्री नरेंद्र पीपल आदि भी उपस्थित रहे।

साथ ही श्री अरविंद सिंह संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ग्वालियर, श्री हरि ओम चतुर्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। जंबूरी में ग्वालियर संभाग के दल के रोवर रेंजर स्काउट गाइड राष्ट्रीय स्तर पर मार्च पास्ट कलर पार्टी एडवेंचर सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रदर्शनी झांकी लोक नृत्य आदि विभिन्न गतिविधियों मैं भाग लेकर प्रदर्शन करेंगे
संभागीय दल का नेतृत्व श्री शंकर सिंह एएसओसी संभाग ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)