लालाराम इण्टर कॉलेज माधुरी में गांधी जयंती के अवसर पर किया सांस्कृतिक आयोजन

Monday, October 2, 2023 - 21:04
Updated: 3 years ago
0
लालाराम इण्टर कॉलेज माधुरी में गांधी जयंती के अवसर पर किया सांस्कृतिक आयोजन

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) लालाराम इण्टर कॉलेज माधुरी में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गांधी जी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबन्धक राजेश यादव ने किया। अध्यक्षता जयचन्द्र लोधी ने की व संचालन सर्वेश कुमार ने किया।
 कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन छात्र छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए।
 वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का विशेष योगदान है।ऐसे महापुरुष को हमेशा याद करना चाहिए।
 गांधी जयंती पर विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें गौतम कुमार, यामिनी कुमारी, अनुपम कुमारी, अंजलि कुमारी, समरीन, अभिषेक, अजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि छात्र छात्राओं ने सहभागिता की तथा छात्राओं को प्रबन्धक राजेश यादव व जयचन्द्र लोधी ने सम्मानित किया।
 कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, महेंद्र प्रताप टीटू जादौन, मुकेश कुमार, रवेन्द्र कुमार, तेवेन्द्र कुमार, संतोष लोधी, सुधा यादव, रेनू कुमार, गीता देवी, सुधा यादव, धीरेश लोधी, अभिषेक कुमार, अजय यादव, शनी कुमार, गौबिन्द , प्रियांश, अतुल , ज्ञानेंद्र कुमार, आदित्य, संदीप कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User