गांधी जयंती का पर्व टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया

Monday, October 2, 2023 - 21:04
Updated: 3 years ago
0
गांधी जयंती का पर्व टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) गांधी जयंती का पर्व टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रबंधक  किशनवीर सिंह ने ध्वजारोहण एवम दोनो महापुरुषों गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण कर किया । शिक्षिका श्रीमती संजू बाला के साथ सभी छात्र छात्राओं ने बापू की प्रसिद्ध रामधुन का गान किया। तत्पश्चात अभ्यांश राठी, ज्योत्सना, वर्षा, गर्व शर्मा, पल्लवी चौहान, वैष्णवी वर्मा, नंदिनी आदि ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के संबंध में भाषण एवं कविताओं के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए।
शिक्षक सुधीर सिंह चौहान ने अपने गीतों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के चरित्रों द्वारा  छात्र छात्राओं को अद्भुत प्रेरणा दी और जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान नारे के बारे में समझाया।
 शिक्षिका श्रीमती संजू बाला ने गांधी जी के संबंध में गीत सुनाया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने दोनों महापुरुषों के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा दी। फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर  ब्रजेश शर्मा, श्रीमती संध्या जादौन, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती ममता सिंह,  विनय कुमार,  प्रकाश वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User