शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में हुआ सामान्य ज्ञान एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Monday, October 2, 2023 - 21:05
Updated: 3 years ago
0
शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में हुआ सामान्य ज्ञान एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई । इस अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं पहाड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की एवं संचालन नवीन दीक्षित ने किया ।
 कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, नवीन दीक्षित, शरद शर्मा ,विवेक बघेल, उत्कर्षवर्ती पाठक, अनम मलिक, निशा शर्मा , निशानाज, मंतशा, निशा खान, प्रीति , अर्चना यादव , सारिया आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User