लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च को बजरंगगढ़ से फार्म भरकर हुआ शुभारंभ

आवेदन भरने के लिए प्रत्‍येक ग्राम एवं वार्ड में शिविरों का हुआ आयोजन

Saturday, March 25, 2023 - 14:08
Updated: 4 years ago
0
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च को बजरंगगढ़ से फार्म भरकर हुआ शुभारंभ

गुना। ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ का शुभारंभ आज 25 मार्च को बजरंग गड़ ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर लाड़ली बहरानाओं के फार्म भरकर किया गया। कार्यक्रम में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,  सांसद प्रतिनिधि सचिन शर्मा एवं रमेश मालवीय, विकास जैन, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, किसान मोर्चा  जिला मंत्री रविंद्र भट्ट, सरपंच कल्ली बाई मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी लाड़ली बहनों का फार्म भरवाकर बधाई दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच का संचालन जनपद सी ओ गौरव खरे द्वारा किया गया। 

इस मौके पर गर्भवती महिलाओ, धात्री महिलाए, आशाएं, आशा संयोजनी के लिए स्वास्थ विभाग से डाक्टर सरोजनी बेक एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User