युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Saturday, March 25, 2023 - 16:37
Updated: 4 years ago
0
युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

शाहाबाद, हरदोई । कोतवाली क्षेत्र के पुरवा पिपरिया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक अपने घर में अकेले रहता था। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा पिपरिया निवासी राजकुमार 38 वर्ष पुत्र राम अवतार घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी कई वर्षों पूर्व उसे छोड़ कर चली गई। ग्राम वासियों के अनुसार राजकुमार की दो बहनों की शादी हो गई और वह अपनी ससुराल में रहती हैं । राजकुमार घर में अकेला था। पड़ोसियों के अनुसार बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक राम लखन अवस्थी फोर्स बल के साथ गांव पहुंचे और दरवाजा तोड़कर राजकुमार के शव को नीचे उतारा । शव से बदबू आ रही थी। यह अनुमान लगाया जा रहा है एक सप्ताह पहले राजकुमार ने खुदकुशी की होगी लेकिन घर में कोई न होने की वजह से इसकी जानकारी नहीं हो सकी। आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है राजकुमार अकेला रहने की वजह से काफी डिस्टर्ब था और नशे का सेवन भी करने लगा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User