लव जिहाद से जुड़े मामले में दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधायक प्रदीप लारिया मोजूद

Saturday, April 19, 2025 - 14:57
Updated: 2 years ago
0
लव जिहाद से जुड़े मामले में दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधायक प्रदीप लारिया मोजूद

सागर (आरएनआई) जिले के सानौधा थाना क्षेत्र  में शनिवार को दो पक्षों में  विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भीड़  ने दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी।  

उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को  समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी।  आंसू गैस का उपयोग भी किया गया।

हालात बिगड़ता देख आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने उपद्रवियों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़  दिया।  

एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।  विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे लोगों को दी समझाईश।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User