प्रभारी मंत्री ने गेल व एनएफएल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, औद्योगिक विकास के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना (आरएनआई) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा आज जिला मुख्यालय पर गेल एवं एनएफएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसडीएम राघौगढ़ विकास आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गेल आरके सिंह, डीजीएम एचआर विष्णुप्रसाद सेनापति, सीजीएम व्ही.के. गुप्ता, सीजीएम (ओ एंड एम) राकेश गंडोत्रा, डीजीएम एचआर डी.एस. तोमर सहित संबंधित कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में गेल के कार्यकारी निदेशक (ED) द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिले में गैस पाइपलाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर है तथा आगामी समय में सौर ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन की योजना भी बनाई जा रही है। वहीं एनएफएल के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि संयंत्र में दो बड़े यूरिया उत्पादन इकाइयां कार्यरत हैं तथा एक अतिरिक्त यूनिट स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए तीन बुनियादी आवश्यकताएं होती हैं - हवाई कनेक्टिविटी, सड़कों की गुणवत्ता एवं प्रभावी कानून व्यवस्था। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश इन तीनों आवश्यकताओं को पूर्ण करता है, जिससे यह राज्य औद्योगिक निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बनता है।
बैठक के समापन पर नारायणपुर राधौगढ़ स्थित कृषक सहकारी शक्कर कारखाने के पुनः संचालन के संबंध में विभिन्न संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री जी ने बताया कि इस कारखाने के पुनः शुरू होने से लगभग 7000 कृषकों को सीधे लाभ पहुंचेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, इससे जिले को राज्य के औद्योगिक मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान प्राप्त होगी।
..
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)