रेलवे पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन पर एक व्यक्ति से बरामद किए 65 लाख रुपए की नकदी

Saturday, March 30, 2024 - 17:26
Updated: 3 years ago
0
रेलवे पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन पर एक व्यक्ति से बरामद किए 65 लाख रुपए की नकदी

रतलाम (आरएनआई) लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में पुलिस प्रशासन सख्त हो गई है। हर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रतलाम जिले में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सर्राफा व्यापारी को 65 लाख रुपए के साथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की देर रात के बीच रेलवे पुलिस रेलवे स्टेशन पर गश्त लगा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक व्यक्ति ट्राली बैग में बड़ी मात्रा में रुपए लेकर बैठा हुआ है। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी आरबीएस कुशवाह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर व्यक्ति के पास पहुंचे।

पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम यश कुमार मूणत पिता ऋषभ मूणत उम्र 27 साल, निवासी कसारा बाजार, रतलाम बताया। इसके साथ ही उसने बाजना में ऋषभ ज्वैलर्स के नाम से दुकान बाताया। वहीं जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 65 लाख रुपए मिले, जिसे लेकर वह मुंबई जा रहा था। हालांकि, पैसों को लेकर ठीक ठाक जवाब और जरूरी दस्तावेज न देने पर रुपयों को जब्त कर व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग, आयकर विभाग और एफएसटी की टीम को सूचित कर दिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User