सागर की पहलवान बेटी हर्षिता ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता ब्राऊंस मेडल 

Saturday, March 30, 2024 - 17:15
Updated: 3 years ago
0
सागर की पहलवान बेटी हर्षिता ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता ब्राऊंस मेडल 

सागर (आरएनआई) अंडर 15 वर्षीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो नोएडा कालेज आफ दादरी दिल्ली में 27 से 30 मार्च 24 तक सम्पन्न हुई जिसमें म.प्र. का नेतृत्व करते हुए बीना सागर जिले की पहलवान बेटी हर्षिता प्रजापति ने 46 कि वजन वर्ग में ब्राऊंस मेडल जीतकर सागर ज़िले का नाम रौशन किया, जिससे सागर ज़िले की कुश्ती में खुशी की लहर दौड़ गई।

सागर जिला कुश्ती संघ सचिव मनीष यादव ने बताया की पहलवान बेटी की इस उपलब्धि पर सागर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सोनी, विक्की यादव बीना, सत्यजीत सिंह बीना, खेल अधिकारी प्रदीप अब्रिद्रा, क्रीड़ा अधिकारी संजय दादर, राजकमल खलीफा, गुड्डू पहलवान, रामेश्वर चौबे, जितेन्द्र यादव क्रीडा भारती सागर, दुलारे उस्ताद, रौशन पहलवान, पुरषोत्तम पहलवान, केशव सोनी, अंकित दीक्षित, शंकर पहलवान, कन्हैया पहलवान,डब्बू पहलवान, संजय यादव, रमेश पहलवान,हरिशंकर पहलवान,मनोहर पहलवान, यश यादव, सुरेन्द्र उस्ताद, हेमंत सिंह,बदन पहलवान, पप्पू यादव बीना, महेंद्र यादव कुश्ती प्रशिक्षक, सभी अखाड़ों के उस्ताद ,खलीफाओं के साथ सभी पहलवानों ने हर्षिता पहलवान की इस उपलब्धि पर बधाईयां दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User