BJP की चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम मोहन और पूर्व सीएम शिवराज का नाम

राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक मनोनीत

Saturday, March 30, 2024 - 17:29
Updated: 3 years ago
0
BJP की चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम मोहन और पूर्व सीएम शिवराज का नाम

भोपाल (आरएनआई) लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है, 27 सदस्यों वाली इस समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी, इस समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अपने लेटर हैड पर सूची जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक की जिम्मेदारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास रहेगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक रहेंगे।

27 सदस्यों वाली चुनाव घोषणा पत्र समिति में 24 सदस्य हैं जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं , ये समिति बैठक कर जल्दी ही भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मंथन करेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User