रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में तबाही, कांगड़ा की बोह घाटी में बादल फटा; छह घर बहे, कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Tuesday, July 21, 2026 - 16:16
0
रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में तबाही, कांगड़ा की बोह घाटी में बादल फटा; छह घर बहे, कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल स्थित बोह घाटी में मंगलवार को बादल फटने से छह घर बह गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर के एसडीएम और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को मौके पर भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सपेड़ी और गरूं गांव में छह मकान बह गए हैं, जबकि लम गांव पर भी खतरा मंडरा रहा है। बादल फटने से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कुछ मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 136.4 मिलीमीटर, ददाहू में 105.6 मिलीमीटर, जटोन बैराज (सिरमौर) में 103.6 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 79.8 मिलीमीटर, नाहन में 79.2 मिलीमीटर, धर्मशाला में 75.4 मिलीमीटर, भटियात (चंबा) में 71 मिलीमीटर, कांगड़ा में 68.2 मिलीमीटर, पच्छाद में 65.3 मिलीमीटर, संगड़ाह में 60 मिलीमीटर, धौलाकुआं में 60 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 31.8 मिलीमीटर, मंडी में 30.4 मिलीमीटर और कुफरी में 28 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 21, 22, 23, 26 और 27 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 22 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश तथा 23, 26 और 27 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User