राहुल गांधी बोले- 'अब शिक्षा में क्रांति का समय', सरकार और शिक्षा मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Jul 13, 2026 - 17:49
 0  0
राहुल गांधी बोले- 'अब शिक्षा में क्रांति का समय', सरकार और शिक्षा मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार, पेपर लीक और जवाबदेही की कमी से प्रभावित हो चुकी है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

सोमवार को 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत छात्रों से संवाद से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज देश के छात्र शिक्षा व्यवस्था को "भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती और बेईमान" बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब "बेईमान वसूली का तंत्र" बन चुकी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो व्यवस्था छात्रों का भविष्य संवारने के लिए बनाई गई थी, वही आज उन्हें और उनके परिवारों को कर्ज, तनाव और निराशा की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफिया को जन्म दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत को एक झटके में बर्बाद कर देता है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है तथा जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पारदर्शिता लाना समय की मांग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.