राष्ट्रीय 14 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कंट्रोल रूम का शुभारंभ

Dec 18, 2025 - 22:57
Dec 18, 2025 - 23:00
 0  0
राष्ट्रीय 14 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कंट्रोल रूम का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) गुना जिले में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय 14 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियां पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों से खिलाड़ी एवं टीमें भाग लेंगी, जिससे गुना जिले को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता के सुचारु, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक्सीलेंस स्कूल परिसर स्थित नोडल खेल केंद्र में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम का शुभारंभ आज जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक सुश्री प्रेरणा गुप्ता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुश्री गरिमा टोप्पो विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। संपूर्ण तैयारियों की सतत मॉनिटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल द्वारा की जा रही है।

कंट्रोल रूम के शुभारंभ उपरांत प्रतियोगिता आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रभारी अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं टीमों की आवास व्यवस्था, भोजन (मैस), परिवहन व्यवस्था सहित खिलाड़ियों को लाने-ले जाने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर उपयोगी सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0