‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा है भूमि संबंधी प्रकरणों का आपसी समन्वय से निराकरण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के नवाचार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्वय से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम हमीरगढ़ तहसील आरोन के जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के संबंध में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में मौके पर जाकर आवेदक दयाराम बंजारा पुत्र कन्ना बंजारा निवासी हमीरगढ़ एवं अनावेदकगढ़ रूपा बंजारा, प्रेमा बंजारा निवासी हमीरगढ़ के खेतों के मध्य आपसी मेढ़ संबंधी विवाद एवं मेढ़ पर से निकासी संबंधी विवाद का मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष आवेदक एवं अनावेदक के मध्य विवाद का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया।
इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, हल्का पटवारी हरदयाल धाकण, पटवारी प्रवीण प्रजापति सहित आवेदक एवं अनावेदक सहित ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



