राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट BLO के रूप में सक्रिय स्काउटिंग पदाधिकारी महेंद्र शर्मा को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Sunday, January 25, 2026 - 17:14
0
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट BLO के रूप में सक्रिय स्काउटिंग पदाधिकारी महेंद्र शर्मा को कलेक्टर ने किया सम्मानित

दतिया (आरएनआई) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधानसभा 21 भाण्डेर के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO-200), धमना श्री महेंद्र शर्मा को उत्कृष्ट BLO के रूप में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान SIR-2026, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए “मेरा भारत, मेरा वोट” की भावना को धरातल पर साकार किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनाली राजपूत / उपजिला निर्वाचन अधिकारी विजेन्द्र सिंह यादव , तहसीलदार सुनील कुमार सिंह भदौरिया , वीएलओ सुपरवाइजर विपिन अग्रवाल एवं निर्वाचन कार्यालय,भाण्डेर की टीम का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग रहा, जिससे BLO व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सका।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत श्री महेंद्र शर्मा ने कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्राप्त यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। यह किसी एक BLO का नहीं, बल्कि पूरे निर्वाचन तंत्र की सामूहिक मेहनत और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User