रायबरेली में विधायक पल्लवी पटेल और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक, गिरफ्तारी न होने पर दी चेतावनी

Thursday, April 16, 2026 - 13:32
0
रायबरेली में विधायक पल्लवी पटेल और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक, गिरफ्तारी न होने पर दी चेतावनी

रायबरेली में किसान सुरेश पटेल की मौत के मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर तीखी बातचीत सामने आई है, जिसमें विधायक ने आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर नाराजगी जताई।

मामला जगतपुर क्षेत्र के छिछोरा गांव का है, जहां 19 मार्च को किसान सुरेश पटेल की मौत के बाद पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बुधवार को पल्लवी पटेल मृतक के घर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

परिवार से बातचीत के बाद विधायक ने सीधे एसपी को फोन मिलाया और सवाल किया कि इतने दिनों बाद भी आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए। इस पर एसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। लेकिन विधायक इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने सख्त लहजे में 15 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि तब तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद एसपी कार्यालय पहुंचकर जवाब लेंगी।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और एसपी द्वारा फोन काटे जाने पर विधायक और अधिक नाराज हो गईं। उन्होंने दोबारा कॉल कर अपनी बात दोहराई और कार्रवाई न होने पर कार्यालय पहुंचने की चेतावनी दी।

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं इलाके में मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User