तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्शन में विजय, TVK आज जारी करेगी ‘विजनरी घोषणापत्र’

Thursday, April 16, 2026 - 13:59
0
तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्शन में विजय, TVK आज जारी करेगी ‘विजनरी घोषणापत्र’

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी माहौल चरम पर पहुंच गया है। जहां द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अपने-अपने घोषणापत्र पहले ही जारी कर चुके हैं, वहीं अब अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम भी आज अपना बहुप्रतीक्षित ‘विजनरी घोषणापत्र’ पेश करने जा रही है।

यह कार्यक्रम चेन्नई के नुंगमबक्कम स्थित ताज कोरोमंडल में आयोजित होगा, जहां दोपहर 3 बजे पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान विजय खुद घोषणापत्र जारी करेंगे। कार्यक्रम को सीमित रखा गया है, जिसमें करीब 800 कार्यकर्ताओं को ही क्यूआर कोड आधारित पास के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

चुनाव से महज एक हफ्ते पहले आ रहे इस घोषणापत्र को टीवीके के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें किसानों के लिए कर्ज माफी, परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता और साल में 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर जैसे लोकलुभावन वादे शामिल हो सकते हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि विजय का यह घोषणापत्र राज्य की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति को कितनी चुनौती दे पाता है और मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User