शाहाबाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, सभासद और उसके पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर

Saturday, August 31, 2024 - 13:02
0
शाहाबाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, सभासद और उसके पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर

शाहाबाद हरदोई। सिलेमानी मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लाठियों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने क्षेत्रीय सभासद और उसके पुत्र सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिलेमानी निवासी आरिफ पुत्र शाहिद के अनुसार उसका भाई उस्मान सिलेमानी के सभासद रतीराम पुत्र भजन के घर के सामने से निकलता था। तो रतिराम और उसके पारिवारीजन उसके भाई को निकलने के लिए मना करते थे। शुक्रवार की शाम सात बजे उसका भाई उस्मान रतीराम के घर के सामने से निकला तो सभासद रतीराम उसके पुत्र रोहित ने उस्मान को उधर से निकलने के लिए मना किया। जिस पर उस्मान ने कहा कि वह निकलेगा। इसी बात पर नाराज होकर रतीराम उसके पुत्र रोहित, चौधरी पुत्र सुमेर, ईश्वर पुत्र संतराम, राहुल पुत्र सर्वेश ने लाठियों, डंडों और सरियों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में घायल उस्मान को परिवरीजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उस्मान थोड़ा मनचला किस्म का था। इसी वजह से रतीराम और उसके परिवरीजन घर के सामने से निकलने के लिए उस्मान को मना करते थे। दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। उस्मान का 151 में पुलिस ने चालान भी किया गया था। मृत उस्मान के भाई आरिफ ने उपरोक्त लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User