राजस्थानी फीचर फिल्म "नारी कदे ना हारी'" में प्रिन्सी शर्मा का जलवा

डॉ. सुरेंद्र शर्मा

Feb 7, 2026 - 14:12
Feb 7, 2026 - 14:12
 0  108
राजस्थानी फीचर फिल्म "नारी कदे ना हारी'" में प्रिन्सी शर्मा का जलवा

जयपुर (आरएनआई) राजस्थानी फीचर फिल्म"नारी कदे ना हारी'" में कलाकार प्रिन्सी शर्मा की भूमिका दर्शकों को मुग्ध कर दिया।

जयपुर के कूकस स्थित आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में इस टेली फिल्म का ट्रेलर चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने कल लांच किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

नारी कदे न हारी फिल्म के लेखक, निर्देशक, गीतकार और संगीत निर्देशक एच के शर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रख कर बनाई गई है। जिसमें एक स्त्री के सपने टूट जाने के बाद भी वह अपने बच्चों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाती है और सफल होती है।

फिल्म में कशिश तिवारी , नीरज कडेला , प्रिन्सी शर्मा सहित सभी कलाकार, क्रू मेम्बर, तकनीशियन और अन्य सहयोगी राजस्थान से ही हैं, और फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग जयपुर में ही की गई है।फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, कलर ग्रेड, वी ऍफ़ एक्स तथा गीतरिकॉर्डिंग जयपुर में ही की गई है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज एडवांस्ड तकनीकी युग में आपको मुंबई या और कहीं जाने की जरूरत नहीं है।अगर काम करने का जज्बा हो तो जयपुर भी मुंबई से कम नहीं है। आर्य फिल्म एंड टीवी अकादमी सभी स्थानीय कलाकारों,लेखकों और तकनीशियनों जैसी प्रतिभाओं को जयपुर में ही अवसर प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

इस अवसर पर निर्देशक ने अपने मुख्य सहयोगी निर्माता अनुराग अग्रवाल और रामचरण शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया,जिन्होंने इस फिल्म को रिलीज़ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाई है।इस मौके पर निर्माण सहायक एवं अभिनेता अमित शर्मा और जीत सैनी भी खास तौर से मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0