राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्वालियर में उमड़ी लाखों की भीड़, देश के कोने कोने से आए लोग, पूरा सिंधिया परिवार मौजूद

Thursday, May 16, 2024 - 19:17
Updated: 2 years ago
0

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित अनेक विपक्ष के नेता हुए शामिल।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया अंतिम संस्कार, पूरा सिंधिया परिवार हुआ एकजुट।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ व ग्वालियर राज परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन एवं संस्कार के लिए ग्वालियर लाया गया।

कल दिल्ली के एम्स में देहसवान के बाद आज हवाई जहाज़ से शरीर को ग्वालियर लाया गया । इसके बाद पूरे संभाग, प्रदेश एवं देश से आई हुई आम जनता और साथ ही अनेक राज परिवारों के सदस्यों ने जय विलास पैलेस के रानी महल में राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें की सुबह से ही लोग अंतिम दर्शन के लिए आए थे और 11:45 से शुरू अंतिम दर्शन में लाखों लोगों ने राजमाता के चरणों को प्रणाम कर अंतिम विदाई दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, बेटे महानआर्यमन सिंधिया संग सिंधिया परिवार के अनेक सदस्य जैसे ज्योतिरादित्य की बहन चित्रांगना सिंह, बुआ वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया सहित सिंधिया परिवार और मराठा समाज के अनेक सदस्य मौजूद थे।

बता दें की बड़ोदा के राज परिवार के कई सदस्य भी पधारे और पूरे भारत के अनेक राज परिवारों के सदस्यों ने ग्वालियर आकार राजमाता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और सरकार के कई मंत्री व विधायक भी आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंतिम दर्शन के पश्चात राजमाता के मृतक शरीर को पालकी में जय विलास पैलेस से शहर में स्थित सिंधिया छतरी पर ले जाया गया। छतरी पर ज्योतिरादित्य ने पूरे विधि विधान से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User