रघुनाथपुरा रेत खदान पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा, रेत माफिया खदान छोड़कर भागे
राधौगढ़ (आरएनआई) विगत दिनों ग्राम रघुनाथपुरा में रेत खदान पर रेत माफिया द्वारा रेत निकालने की लगातार खबरें आने पर एसडीएम राघोगढ़ अमित सोनी द्वारा कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की थी जिसके क्रम में आज राजस्व एवं पुलिस टीम ने रघुनाथपुरा रेत खदान पर छापामार कार्रवाई की जिसमें रेत माफिया नदारत मिले तथा रेत निकालने संबंधी कोई भी वाहन एवं मशीन नहीं पाई गई इसके पूर्व रात्रि में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मकसूदनगढ़ द्वारा छापामार कार्रवाई की गई थी तथा राघौगढ़ एसडीएम और तहसीलदार मकसूदनगढ़ तथा खनिज विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में आज कलेक्टर के आदेश एवं राघोगढ़ SDM अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा तहसीलदार डॉ. उदय सिंह नायब तहसीलदार, कमल सिंह कोली चौकी प्रभारी रवि भिलाला राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील पटवारी पवन भील तथा पुलिस टीम ने संयुक्त भ्रमण कर क्षेत्र में चल रही है अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जिसके दौरान ग्राम करौंदी के गिट्टी क्रेशर से एक डंपर गिट्टी ले जाती पाई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)