रंगपंचमी गेर उत्सव में दुखद हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताई शोक संवेदना, कार्यक्रम स्थगित, परिजनों को ₹4 लाख सहायता

Wednesday, March 19, 2025 - 19:16
Updated: 2 years ago
0

इंदौर (आरएनआई) रंगपंचमी के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं आज इंदौर के विश्वप्रसिद्ध गेर कार्यक्रम में शामिल होने आया था... परंतु यहां गेर उत्सव के दौरान एक दुखद घटना हुई है, जिसमें एक बंधु ट्रैक्टर से टक्कर में घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान निधन का दुखद समाचार मिला है। इस हादसे के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं अपने इंदौर में रंगपंचमी के कार्यक्रम को स्थगित करता हूँ। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹4 लाख देने की घोषणा करता हूँ। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User