युवती को शादी के लिए भगाकर ले जाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 12 गम्भीर घायल

Saturday, March 18, 2023 - 16:45
Updated: 3 years ago
0

गुना। ग्राम पिपरिया में एक युवक द्वारा लड़की को शादी के लिए गुजरात भगाकर ले जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें 12 से अधिक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।

म्याना थाना के ग्राम पिपरिया निवासी जवान सिंह पुत्र सर्जन भिलाला ने बताया कि ग्राम पिपरिया का एक युवक किशन सिंह भिलाला, ग्राम पिपरिया की बेटी को शादी करने के लिए भगा ले गया। लड़का पक्ष के लोगों ने जुर्माना झगड़ा राशि तीन लाख रुपए एवं तीन बकरा दे दिए थे। इसके बाद भी लड़की पक्ष के दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने लड़का पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर लाठी, पत्थर, फरसे से बीती रात 8 बजे पिपरिया एवं मधेरा के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसमें केली बाई पत्नी सुरपाल भिलाला, अमर सिह, मोगली बाई, सुमेर सिंह भिलाला, सर्जन सिंह 18 साल, सुनील 18 साल, दलसिंह 55 साल, महेश धोकल सिंह, सूरपाल भिलाला के अलावा अन्य आधा दर्जन घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। म्याना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User