यातायात पुलिस के सम्मान में कार्यक्रम आज

Thursday, January 4, 2024 - 16:43
0
यातायात पुलिस के सम्मान में कार्यक्रम आज

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश एक आवश्यक बैठक के   विनोद दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पिछले 6 वर्षों से यातायात पुलिस सम्मान कार्यक्रम को लेकर चर्चा होने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी सहमति से 2023 यातायात पुलिस बेस्ट पुलिसकर्मी सम्मान यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार को दिया जाएगा कार्यक्रम 5 जनवरी आज बीसए कॉलेज रोड पर आयोजन किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति के द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार यातायात क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को यह सम्मान दिया जाता रहा है इस बार भी यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने बताया हमारे द्वारा लगातार पुलिस के साथ मिलकर यातायात क्षेत्र में काम किया जाता है और पूरे वर्ष यातायात पुलिस में बेस्ट कमी के रूप में हम लोग एक व्यक्ति को चुनते हैं और हम लोगों के द्वारा यह सम्मान दिया जाता है । महानगर उपाध्यक्ष विपिन कुमार ओझा ने कहा हमारी समिति समाज के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करती रहती है उसी के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।                                                                                                                                                                                             

फोटो परिचय:  मथुरा यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User