'मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

Tuesday, June 2, 2026 - 20:38
Updated: 3 months ago
0
'मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में ‘मोबाईल कोर्ट’के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्राम क्यापुर तहसील आरोन के आवेदक तोफान पुत्र कल्लू प्रजापति ने जनसुनवाई में आवेदन पर मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही की गयी। अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक आरोन एवं ग्राम पटवारी द्वारा दल सहित मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदक भगवत सिंह पुत्र नीलम सिंह, हरिसिह रघुवंशी के मध्य आवेदक की भूमि ग्राम क्यापुर स्थित भूमि सर्वे नंबर 148/1/1 रकवा 1.802 हेक्टेयर, 156/1 रकवा 0.221 हेक्टयर पर अनावेदक द्वारा किए गए अबैध कब्जा को मोके पर जरीव द्वारा नापकर भूमि चिन्हित कर आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताई जाकर भूमि का कब्जा आवेदक को सौपा गया। आवेदक अनावेदक एवं मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष आवेदक एवं अनावेदक के मध्य कब्जा विवाद का निराकरण किया गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया। उक्त भूमि से लगे हुए अन्य तीन कृषकों के सीमांकन आवेदन पर तीन सीमांकन कार्यवाही भी की गई।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, राजस्व निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह बरैया,हल्का पटवारी दयाचंद साहू, ग्राम कोटवार सहित आवेदक अनावेदक एवं मेड़िया कृषक, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User