मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़े की थी तैयारी, गिरोह का भंडाफोड़ , एक गिरफ्तार

Monday, February 16, 2026 - 13:29
0
मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़े की थी तैयारी, गिरोह का भंडाफोड़ , एक गिरफ्तार

नवादा की पुलिस ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने की गारंटी देकर सेटिंग करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है.पुलिस ने शहर के पटेल नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर कथित सॉल्वर गैंग के एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है.छापेमारी के दौरान उसके कई साथी मौके से भाग निकले पुलिस ने उसके ठिकाने से एक टैब, एक सिम कार्ड, एक जोड़ी माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस, बड़ी मात्रा में परीक्षा का गेस पेपर ,मैट्रिक के छात्रों के तीन एडमिट कार्ड बरामद किए गए हैं, गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोह थाना क्षेत्र के मोरमा गांव निवासी शशि भूषण यादव का 19 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है वर्तमान में वह पटेल नगर के कृष्णा प्रसाद यादव के मकान में किराए पर रह रहा था पुलिस के मुताबिक नवीन ने व्हाट्सएप पर चैट ग्रुप बना रखा था जिसके माध्यम से वह मैट्रिक के परीक्षार्थियों से संपर्क कर रहा था उनकी जगह पर किसी और को बैठने के एवज में उनसे 15-20 हजार रुपयों की मांग की जा रही थी पुलिस को चैट से ठगी करने के कई साक्ष्य भी बरामद हुए हैं उसके पास से बरामद ब्लूटूथ काफी छोटा और शक्तिशाली है जो कान के भीतर जाकर छुप जाता है जिसके आसानी से पकड़ में आने की संभावना कम थी.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई 

पुलिस को नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक मकान में सॉल्वर गैंग द्वारा मैट्रिक की 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अन्य को पैसा लेकर बैठने की सूचना मिली थी सूचना पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर सदर एसडीपीओ हुलास कुमार की मॉनिटरिंग में एसएचओ उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम गठन का छापेमारी की गई.नवीन के निशानदेही पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User