मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा में घर-घर से मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए चयनित दल को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने किया रवाना

Friday, October 27, 2023 - 16:17
Updated: 3 years ago
0
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा में घर-घर से मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए चयनित दल को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने किया रवाना

हाथरस ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना के निर्देशन में चलाया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा में घर-घर से मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए। 

प्रत्येक घर से एकत्रित किए गए चावल के दाने एवं मिट्टी के कण 16 कलशों में रखे गए। इन कलशों को  आज दिनांक 27.10.2023 को चयनित दल द्वारा कलेक्ट्रट से लखनऊ से दिल्ली के लिए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

इस कलश यात्रा में चयनित प्रतिभागी आज दिनांक 27.10.2023 को शाम को लखनऊ पहुंचकर, कल लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दिनांक 29.10.2023 को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होकर दिनांक 30.10.2023 एवं 31.10.2023 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिलााधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से जन-जन जुड़ा हुआ है, प्रत्येक गांव से एकत्रित की गयी माटी दिल्ली में निर्माणाधीन वाटिका में डाली जायेंगी। 

मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि आजादी के बाद पहले मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी है, जिन्होंने अमर शहीदों की स्मृति के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर उनकी शहादत को नमन करने का अवसर दिया। यह अमृत कलश भविष्य में यादगार बनेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना अधिकारी राजेश कुरील, जिला युवा कल्याण अधिकारी पूरन सिंह, आदि उपस्थित रहे। 
इस अमृत कलश यात्रा मे भाग लेने के लिए जनपद से 16 प्रतिभागियों का दल सुसज्जित बस द्वारा लखनऊ भेजा गया। जिसमें मनीषा, नीरज, बंदना, लोकेश, प्रदीप, विजेन्द्र, सनी चौधरी, अनुज कुमार शर्मा, तरूण विजय सिंह, सुमित, अनुज प्रकाश, प्रिंस, रामकुमार शर्मा, नौसाद मोहम्मद, आकाश,चेतन आदि को भेजा गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User