भरत मिलाप कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी

Friday, October 27, 2023 - 15:11
0
भरत मिलाप कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी

शाहाबाद हरदोई। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला चौक में रावण वध लीला मंचन के बाद भरत मिलाप शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकल गई। तत्पश्चात बैंक आफ इंडिया चौराहे पर भगवान श्री राम और भरत का मिलाप हुआ। इस मौके पर दर्शकों ने जय श्री राम के नारों से सारे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भरत मिलाप शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय के समक्ष किया गया। इस मौके पर मेला संरक्षक एवं अध्यक्ष ने आरती पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, गुलाब बैंड चौराहा, आरपीएम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, चौक, सराफा बाजार, सरदारगंज होते हुए मोहल्ला कटरा पहुंची। रास्ते में तमाम जगहों पर भरत मिलाप शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास जी, नरसिंह भगवान, सरस्वती जी, लक्ष्मी जी, बाहुबली हनुमान आदि झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राधा कृष्ण के रोड शो की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया चौराहे पर भारत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 14 वर्ष बाद लंका पर फतह पाकर वन से लौटे भगवान श्री राम का भरत ने स्वागत किया और गले मिलकर अश्रु नहीं रोक पाये। यह दृश्य देखकर सभी की आंखें नम हो गई। वातावरण में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक विनोद गुप्ता चौधरी उमेश गुप्ता राजेश वर्मा अमरीश द्विवेदी धीरू स्वास्थ्य बासु वर्मा सहित बड़ी संख्या में मेला पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। शोभायात्रा में पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User